लखनऊ में 'प्रेक्षाङ्गणम्' भरतनाट्यम अकादमी का शुभारंभ:इंदिरा नगर में हुआ उद्घाटन, युवा कलाकारों ने दी प्रस्तुति


लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित सेक्टर-8 में गुरुवार को भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम को समर्पित नई अकादमी ‘प्रेक्षाङ्गणम्’ का शुभारंभ किया गया। इस अकादमी का संयोजन वरिष्ठ भरतनाट्यम नृत्यांगना प्रेक्षा गुप्ता ने किया है। अकादमी के उद्घाटन समारोह में प्रेक्षा गुप्ता ने स्वयं मंच पर भरतनाट्यम की पारंपरिक प्रस्तुति ‘अलारिप्पु’ दी। उनकी प्रस्तुति में शास्त्रीय नृत्य की बारीकियां और भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। युवा कलाकारों ने भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुत दी इस अवसर पर युवा प्रतिभाओं ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। दक्षिता तिवारी, प्रज्ञा रंजन, विदुषी, आरना, मिस्का, भूमि, तान्या, आर्या पांडे, स्तुति श्रीवास्तव, पूर्णा मिश्रा, भव्या मिश्रा, दिविषा त्रिपाठी, अनुशिका और संजीता ने नट्टुवांगम की प्रस्तुति दी। प्रेक्षा गुप्ता ने ‘प्रेक्षाङ्गणम्’ के उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अकादमी का लक्ष्य नई पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की विधिवत शिक्षा प्रदान करना और उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। यहां विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ नृत्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समझ भी विकसित कराई जाएगी।कार्यक्रम में निशी मिश्रा सहित कई कला प्रेमी, अभिभावक और दर्शक उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *