लखनऊ में 'प्रेक्षाङ्गणम्' भरतनाट्यम अकादमी का शुभारंभ:इंदिरा नगर में हुआ उद्घाटन, युवा कलाकारों ने दी प्रस्तुति
लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित सेक्टर-8 में गुरुवार को भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम को समर्पित नई अकादमी ‘प्रेक्षाङ्गणम्’ का शुभारंभ किया गया। इस अकादमी का संयोजन वरिष्ठ भरतनाट्यम नृत्यांगना प्रेक्षा गुप्ता ने किया है। अकादमी के उद्घाटन समारोह में प्रेक्षा गुप्ता ने स्वयं मंच पर भरतनाट्यम की पारंपरिक प्रस्तुति ‘अलारिप्पु’ दी। उनकी प्रस्तुति में शास्त्रीय…