![]()
लखनऊ में गुरुवार को गोमती नगर स्थित पिकअप भवन पर विरोध प्रदर्शन हुआ । सहायक लेखाकार अभ्यर्थियों ने घेराव करके प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 1828 पदों पर अंतिम परिणाम जारी करने की मांग को लेकर हंगामा और नारेबाजी किया । परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा और सभी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद चयन आयोग अंतिम परिणाम जारी करने में देरी कर रहा है। रिजल्ट की डेट घोषित करने की मांग प्रदर्शनकारियों ने शासन और आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द रिजल्ट घोषित करने की मांग किया । अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती और परिणाम जारी करने की स्पष्ट तारीख नहीं बताई जाती, तब तक विरोध जारी रहेगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर प्रदर्शन खत्म करवाया। 2023 में हुई थी PET अभ्यर्थियों ने बताया कि साल 2023 में PET दिया।फरवरी 2024 में भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ। फरवरी 2025 में मुख्य परीक्षा हुई। इसके बाद साल 2026 में 1 जनवरी से लेकर 15 फरवरी के बीच चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 3 साल में परीक्षा पास करने और भर्ती विज्ञापन के सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद भी रोजगार नहीं मिल रहा है ‘7 महीने से आयोग के चक्कर लगा रहे’ बलिया से आए नीत श्रीवास्तव ने कहा कि सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी हम लोग नौकरी के लिए भटक रहे हैं। पिछले 7 महीने से लगातार आयोग के चक्कर लगा रहे हैं । शारीरिक , मानसिक और आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भीषण गर्मी और बरसात में अलग-अलग जनपदों से अभ्यर्थी यहां आते हैं और संघर्ष करते हैं। हर बार आयोग हमें एक नई कहानी पढ़ाकर भेज देता है। आखिर कब तक हम लोग यूं ही धक्के खाते रहेंगे । 16 जुलाई 2026 को भी हमें सचिव के द्वारा यह कहा गया था कि इस महीने शत प्रतिशत फाइनल रिजल्ट जारी हो जाएगा मगर अब तक नहीं हुआ। आयोग हमें जवाब दे की क्या मजबूरी है जो अब तक रिजल्ट जारी नहीं हो पा रहा।
Source link
लखनऊ में पिकप भवन पर विरोध प्रदर्शन:सहायक लेखाकार भर्ती अभ्यर्थियों ने फाइनल रिजल्ट जारी करने की मांग किया, आयोग पर गुमराह करने का आरोप लगाया