लखनऊ में नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण:मेयर सुषमा खर्कवाल ने दिलाई शपथ, नगर आयुक्त गौरव कुमार ने दी शुभकामनाएं


लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में शासन की तरफ से नामित 10 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें मेयर सुषमा खर्कवाल ने पार्षदों को शपथ दिलाई। उन्होंने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ में माला पहनाई और लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस बीच पार्षद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। 10 नामित पार्षदों ने ली शपथ शासन द्वारा जारी सूची में जिन लोगों को नामित पार्षद बनाया गया है, उनमें गणेश वर्मा, दीप जायसवाल, रूपचंद अग्रवाल, पंकज बोस, किशन पाल, संतोष सिंह बलखंडी, नेहा सिंह, अखिलेश गिरी, मधुबाला त्रिपाठी और पुरुषोत्तम पुरी शामिल हैं। इन लोगों की शपथ के बाद एक दूसरे को बधाई दी। इसके साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *