लखनऊ में देर रात चली गोली:पुराने विवाद में युवक को मारी गोली, पैर में लगी; पुलिस जांच में जुटी


लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में सोमवार रात 2 बजे रतन स्क्वायर के पास पूरे विवाद के चक्कर में एक युवक ने गोली मार दी। फायरिंग की घटना में अनस नाम के एक युवक के पैर में गोली लगी है। घायल का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्ष एक-दूसरे के परिचित हैं। दोनों में किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। सोमवार रात को अनस की फूलबाग निवासी इमरान लाला, जुनैद और हमजा से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद गोली चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अभी सभी आरोपों की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही कैसरबाग पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि फायरिंग की वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *