![]()
लखनऊ के आशियाना इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि ससुर और सालियों ने मिलकर दामाद को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान विष्णु (32) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विष्णु ने करीब चार साल पहले तीर्थ नाथ की बेटी से प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर ससुर और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है…
Source link
लखनऊ में दामाद की हत्या:ससुर व सालियों पर आरोप, लव मैरिज के 4 साल बाद वारदात