लखनऊ में थ्री-स्टेज न्यूक्लियर पावर प्लांट' विषय पर व्याख्यान:विशेषज्ञों ने बताया- भारत फास्ट ब्रीडर रिएक्टर संचालित करने वाला दुनिया का दूसरा देश बना


लखनऊ के इंजीनियर्स भवन, रिवर बैंक कॉलोनी में एक तकनीकी व्याख्यान आयोजित किया गया। यह आयोजन द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र की ओर से ‘इंडियाज थोरियम मिशन: थ्री-स्टेज न्यूक्लियर पावर प्लांट’ विषय पर किया गया। कार्यक्रम में देश की ऊर्जा सुरक्षा, परमाणु तकनीक और थोरियम आधारित ऊर्जा उत्पादन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में बताया गया कि तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित भारत का 500 मेगावाट क्षमता वाला प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर सफलतापूर्वक क्रिटिकल अवस्था में पहुंच गया है। इसका अर्थ है कि रिएक्टर के भीतर नियंत्रित और आत्मनिर्भर परमाणु विखंडन प्रक्रिया सफलतापूर्वक शुरू हो गई है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने अपने तीन-चरणीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के दूसरे चरण में औपचारिक रूप से प्रवेश कर लिया है। भारत फास्ट ब्रीडर रिएक्टर संचालित करने वाला दुनिया का दूसरा देश बना विशेषज्ञों ने बताया कि इस उपलब्धि के बाद भारत व्यावसायिक स्तर पर फास्ट ब्रीडर रिएक्टर संचालित करने वाला रूस के बाद दुनिया का दूसरा देश बन गया है। इसे भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रोफेसर डॉ . उषा बाजपेयी ने भारत के थोरियम आधारित परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत के विशाल थोरियम भंडार भविष्य में देश की दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने थोरियम रिएक्टर तकनीक, परमाणु ईंधन चक्र और स्वदेशी ऊर्जा विकास की रणनीतियों पर चर्चा की । स्वदेशी ऊर्जा स्रोतों का विकास समय की आवश्यकता कार्यक्रम की अध्यक्षता आईईआई उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र के अध्यक्ष इं. वी. पी. सिंह ने की। उन्होंने कहा कि बढ़ती ऊर्जा मांग को देखते हुए स्वदेशी और दीर्घकालिक ऊर्जा स्रोतों का विकास समय की आवश्यकता है। उनका कहना था कि थोरियम आधारित परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम भारत को न केवल ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा, बल्कि स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *