![]()
लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। राजाजीपुरम स्थित पंडित दीनदयाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही तालकटोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान और परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई भी पुलिस द्वारा की जा रही है। तालकटोरा पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
लखनऊ में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा,:मौके पर मौत; चालक और ट्रक पुलिस हिरासत में