लखनऊ में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला महिला का पैर:ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, शरीर दो हिस्सों में बंटा


लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान कुसुम चौराहन (45) पत्नी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार कुसुम अपने बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए बलरामपुर से लखनऊ आई थी। कुसुम की बेटी महक की सांस लारी हॉस्पिटल में भर्ती थी। जिन्हें देखने के लिए वो लखनऊ आई थी। और सोमवार को वापस लौट रही थी। इसके लिए गोमती नगर स्टेशन से उनको ट्रेन पकड़नी थी। भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान अचानक कुसुम का पैर फिसल गया और वह सीधे ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। कुसुम के पति सुरेश कुमार बलरामपुर में शुगर मिल में काम करते हैं। परिवार में दो बेटे अमन और आशीष और एक बेटी महक हैं। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *