![]()
लखनऊ के बाजार खाला इलाके में शनिवार देर रात घर के बाहर बैठे भाजपा युवा मोर्चा के महानगर कार्यसमिति के सदस्य चेतन तिवारी पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कमर के नीचे दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। देखिए 3 तस्वीरें… घर के बाहर कुर्सी डालकर बैठे थे मेहंदीगंज निवासी चेतन तिवारी भाजपा युवा मोर्चा के महानगर कार्य समिति सदस्य हैं। शनिवार रात करीब आठ बजे वह अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही चेतन जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चेतन को तुरंत केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। सूचना पर बाजारखाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।
Source link
लखनऊ में घर के बाहर भाजयुमो पदाधिकारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग:दो गोली लगी, KGMU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती; गुस्साए लोगों ने किया हंगामा