लखनऊ बारिश के बाद कई इलाकों में बिजली गुल:राजाजीपुरम में खंभे में लगी आग , काकोरी में ट्रांसफार्मर का तेल और कॉपर चोरी हुआ


लखनऊ में सोमवार को बारिश के बाद उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। विभिन्न इलाकों में बिजली गुल रही । राजाजीपुरम में बारिश के बीच बिजली के खंभे में आग लग गई जिससे पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गई। मलिहाबाद में 33 केवीए लाइन में फाल्ट आने से तहसील और मिर्जागंज समेत पांच फीडरों जुडे इलाकों में घंटों बिजली संकट बना रहा। रहीमाबाद के 50 से अधिक गांवों के लोग 10 घंटे बिजली संकट से जूझे। माल क्षेत्र में सात घंटे बिजली गायब रही. 11 हजार वोल्ट के तार वाले खंभे में आग लग गई राजाजीपुरम स्थित बॉथम चौराहे पर 11 हजार वोल्ट के तार वाले खंभे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तारों को चपेट में ले लिया। पूरे इलाके की बिजली उड़ गई। लोगों की सूचना पर उपकेंद्र से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद की गई। आग लगने से तार टूट कर जमीन पर गिर पड़े थे। इससे लोगों में दशहत का माहौल रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों को बिजली कटौती की वजह से परेशानियां झेलनी पड़ी। रहीमा बाद में 5 फीडर बंद सोमवार को बारिश के कारण 33 KVA रहीमाबाद लाइन में अचानक खराबी आ गई। इस मुख्य लाइन के ठप होने से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मलिहाबाद की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई। उपकेंद्र से जुड़े तहसील मिर्जागंज, चांदपुर, गल्ला मंडी और नवीन मंडी फीडर से जुड़े विभिन्न गांव और कस्बे में देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। काकोरी में ट्रांसफार्मर का तेल और कॉपर चोरी काकोरी इलाके में चोरी की वजह से लगातार बिजली ठप हो रही है। रविवार रात में चोरों ने मायापुरी कालोनी, चौधरी खेड़ा से 400 केवी के ट्रांसफार्मर का कापर और तेल चोरी कर लिया। इससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभाग की ओर से शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी। 50 गांवों में गुल रही बिजली रहीमाबाद इलाके के करीब 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गदिया खेड़ा, उमरावल, गढ़ी, जिन्दौर, लालूहार, शेर नगर गांवों के लोग बिजली संकट से जूझे। माल क्षेत्र में सोमवार सुबह दस बजे से गुल हुई बिजली शाम 6 बजे आई। पता चला कि लाइन में फाल्ट आने से यह समस्या आई है। दिन लोग लाइट के बिना परेशान रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के मोबाइल फोन तक डिस्चार्ज हो गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *