लखनऊ ने वकील ने फंदा लगाकर जान दी:सुसाइड के कारणों का पता लगा रही पुलिस, 50 साल के थे


लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक वकील ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा उन्हें रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय राजाजीपुरम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय वकील राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो पिंकसिटी बुद्धेश्वर में रहते थे। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, राजेंद्र सिंह ने फांसी लगाई थी। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *