![]()
लखनऊ में चौथे बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में तड़के से कतारें लगी हुई हैं। सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में घंटे बजने लगे। बजरंगबली के भजनों से हर तरफ माहौल भक्तिमय हो है। दर्शन के बाद लोग एक-दूसरे को तिलक लगाकर प्रसाद दे रहे हैं। अलीगंज प्राचीन मंदिर, पुराने हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु, हनुमंतधाम, गुलाचीन, लेटे हनुमान मंदिर और दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भक्तों का दर्शन के लिए तांता लगा है। शहर में 1000 हजार से ज्यादा भंडारे हो रहे हैं। नगर निगम में इस बार 320 लोगों ने बड़े मंगल के भंडारे के लिए ऑफिशियली रजिस्ट्रेशन कराया है। 2 तस्वीरें देखिए- बड़ा मंगल सेलिब्रेशन के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
Source link
लखनऊ के हनुमान मंदिरों में तड़के से भक्तों की भीड़:कतारों में लगकर कर रहे हैं दर्शन, दोपहर बाद होंगे जगह-जगह भंडारे