लखनऊ कलेक्ट्रेट में व्यापारियों की बैठक:ODOP के तर्ज पर 'लोकल डिस्ट्रिक्ट-लोकल ट्रेडर' लागू करने की मांग , व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा


लखनऊ कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को वाणिज्य बंधु बैठक में व्यापारियों ने हिस्सा लिया। अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित वाणिज्य बंधु की गई बैठक में व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं को चर्चा हुई । बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रधानमंत्री की “वोकल फॉर लोकल” का हवाला देते हुए मांग की कि शहर के सभी सरकारी विभागों में होने वाली खरीद में स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता दी जाए। संजय गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग और मॉल कल्चर के कारण पारंपरिक व्यापार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में “वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट” की तर्ज पर “लोकल डिस्ट्रिक्ट-लोकल ट्रेडर” व्यवस्था लागू कर सरकारी खरीद में स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बैठक में प्रिंस मार्केट, हजरतगंज के अध्यक्ष मोहम्मद हलीम और महामंत्री रवि मंगलानी ने मार्केट के पास कई टन जमा कूड़े को हटाने की मांग उठाई। वहीं, अयोध्या रोड स्थित सहारा शॉपिंग सेंटर और आशियाना के खजाना मार्केट के व्यापारियों ने परिसर के रखरखाव और व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा। संदीप सिंह गौर ने बताया कि अंसल हाउसिंग द्वारा विकसित परिसर अभी तक आरडब्ल्यूए को ट्रांसफर नहीं किया गया है, जिससे कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग की। भूतनाथ मार्केट के चेयरमैन कमल अग्रवाल ने बाजार की सड़कों पर अस्थायी दुकानों के अतिक्रमण की शिकायत की। तेलीबाग आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजन मिश्रा ने पार्किंग समस्या उठाई, जबकि गोमती नगर, अयोध्या रोड और आलमबाग के व्यापारियों ने क्रेन द्वारा वाहनों को तत्काल उठाए जाने से ग्राहकों को हो रही परेशानी का मुद्दा रखा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *