रोड एक्सीडेंट में 11वीं के छात्र की मौत:लखनऊ में ऑटो ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर, दोस्त की हालत गंभीर


लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार 11वीं के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश कर रही है। योगी नगर, त्रिवेणी नगर निवासी उमाशंकर पांडे निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके 15 वर्षीय बेटे अंश पांडे 11वीं कक्षा के छात्र थे। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात अंश अपने दोस्त हर्ष के साथ बाइक से घूमने निकला था। देर रात दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान बंधा रोड स्थित देशी शराब के ठेके के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो चालक मौके से फरार हो गया टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस दोनों को निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने अंश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हर्ष का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने अंश के मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर फरार ऑटो और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *