![]()
भदोही जिले के मुख्यालय स्थित काशी नरेश विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को कौशल विकास मिशन के तहत एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 12 कंपनियों ने भाग लिया, जहां 485 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 123 योग्य उम्मीदवारों को विभिन्न कंपनियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। दोपहर 2 बजे शुरू हुए इस रोजगार मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने फीता काटकर किया। विधायक दीनानाथ भास्कर ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने जो कौशल विकास की परिकल्पना देखी थी वह जमीन पर हकीकत में बदलता हुआ दिखाई पड़ रहा है । उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि 10 छात्राओं को भी नियुक्ति पत्र मिले, जिनकी आयु 18 से 24 वर्ष के बीच है। इस कार्यक्रम में आईटीआई भदोही के प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी मौजूद रहे।
Source link
रोजगार मेले में 123 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र:भदोही में 485 ने किया आवेदन, 12 कंपनियों ने लिया इंटरव्यू