![]()
राहुल गांधी ने बुधवार को कहा UPI पर टैक्स लगाने से अमेरिका को फायदा होगा सरकार को इसे वपास लेना चाहिए। उन्होंने x पर वीडियो जारी कर कहा कि UPI पर टैक्स लगाकर हर एक भारतीय नागरिक पर टैक्स थोप दिया है गया है और अमेरिका को भारी रकम दे रहे हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी का का जिक्र करते हुए कहा- इंदिरा जी सीधी खड़ी रहती थीं। पर सरकार आज अमेरिका के सामने दंडवत हो गई है। सरकार ने मंगलवार को आदेश जारी कर कहा था कि UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगेगा। फीस की मैक्सिमम लिमिट 300 रुपए तक की गई है। यह अमाउंट अलग-अलग ट्रांजैक्शन पर निर्भर करेगा। यह शुल्क ग्राहकों से नहीं बिजनेसमैन से लिया जाएगा। हालांकि ₹2,000 तक पेमेंट करने पर ग्राहक और बिजनेसमैन दोनों से किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी। जून 2026 तक देश में करीब 55.5 करोड़ UPI यूजर्स थे। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
राहुल बोले- UPI पर टैक्स लगाने से अमेरिका को फायदा:इसे वापस लिया जाए; सरकार ने ₹2000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगाया था