![]()
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के पास करीब 40 करोड़ युवा हैं। यही देश की सबसे बड़ी ताकत है। चीन की चर्चा होती है, लेकिन भारत के युवाओं के सामने उसकी ताकत कुछ भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिस्टम युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा है। परिवारों से लाखों करोड़ रुपए लिए जाते हैं और बदले में BA-MA की डिग्री मिलती है, लेकिन यह सर्टिफिकेट रोजगार की गारंटी नहीं देता। राहुल बोले- आप पढ़ाई में पैसा खर्च करते हैं, लेकिन देश में नौकरी के दरवाजे बंद पड़े हैं। आपको मेड इन चाइना, मेड इन कोरिया दिखेगा, लेकिन मेड इन इंडिया नहीं दिखेगा। जो छोटे बिजनेसमैन रोजगार दिलाते थे, वो बंद हो गए। स्टार्टअप इंडिया कहां चला गया। हिंदुस्तान के बैंक आपको एक रुपया नही देंगे, अंबानी-अडाणी को लाखों करोड रुपए देंगे। छोटे व्यापारियों को बैंक लोन नहीं मिलता। युवा पेपर लीक का सामना करते हें। 150 युवा में एक युवा पास होता है। पब्लिक सेक्टर में 10 साल पहले 14 लाख युवाओं को रोजगार देता था। अब इसे प्राइवेटाइज कर दिया। बीएसएनएल बेच दिया, सारा कुछ अडाणी जी को पकड़ा दिया। राहुल के साथ प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। 2 तस्वीरें देखिए- राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम का पल-पल अपडेट नीचे लगे ब्लॉग से जानिए…
Source link
राहुल बोले- रील 21वीं सदी का नशा है:हजार में से सिर्फ 12 युवाओं को परमानेंट नौकरी, सिस्टम युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा