रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद:गोरखपुर में BJP पार्षद के देवर ने DSO पर फावड़े से हमला किया, FIR


गोरखपुर में रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में BJP पार्षद के देवर ने फावड़ा से DSO और उनके ड्राइवर पर हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि DSO अपनी मां को लेकर हॉस्पिटल गए थे। तभी ड्राइवर के साथ बहस हुई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गया। यह घटना शाहपुर के चरगांवा (रेल विहार) में हुई। मामले में ड्राइवर की तहरीर पर शाहपुर थाने में FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी सहित 8 अज्ञात के तलाश में दबिश दे रही है। जानिए पूरा मामला …
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के धामस गांव रहने वाले कैलाश सिंह बिष्ट डीएसओ राजेश कुमार की सरकारी कार चलाते हैं। राजेश कुमार वर्तमान में औरैया जिले में डीएसओ के पद पर तैनात हैं। मां को हॉस्पिटल लेकर आए थे
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी मां को दिखाने के लिए चरगांवा स्थित स्पंदन हॉस्पिटल पहुंचे थे। बताया गया कि अस्पताल के आसपास सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान ड्राइवर ने रास्ते में खड़ी एक बाइक को हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात पर स्थानीय भाजपा पार्षद के देवर ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अपने सात-आठ साथियों को मौके पर बुला लिया। बचाव में आए DSO पर भी हमला किया
आरोपियों ने पीड़ित को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। लात-घूंसों के साथ फावड़े से भी हमला किया गया। शोर-शराबा सुनकर अस्पताल के अंदर मौजूद डीएसओ राजेश कुमार बाहर आए और चालक को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर भी फावड़े से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा। 8 अज्ञात के खिलाफ FIR
मामले में मंगलवार देर शाम ड्राइवर कैलाश सिंह बिष्ट की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने भाजपा पार्षद सरोज पासवान के देवर सहित आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में जुटी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *