![]()
मथुरा में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रीतम प्रमुख का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को पहली बार मथुरा पहुंचे प्रीतम प्रमुख ने शाम 8 बजे एक रिशोर्ट मे संगठन को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से मजबूत करने का आश्वासन दिया। राया कट पर बड़ी संख्या में रालोद पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ब्रजवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा नारेबाजी कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा प्रीतम प्रमुख को मथुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद जिलेभर के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रीतम प्रमुख लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं, और उनकी सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है। राया कट पर स्वागत के बाद औरंगाबाद स्थित रजवाड़ा रिजॉर्ट में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने साफा, पटुका और फूल-मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में मथुरा में रालोद संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। अपने संबोधन में प्रीतम प्रमुख ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान उनकी प्राथमिकता होगी और जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने किसानों, युवाओं और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर तेजपाल ने की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर, बाबूलाल प्रमुख, यशपाल बघेल, एमएलसी योगेश नौहवार, अनूप चौधरी, रामरसपाल पोनिया, सुरेश भगत, यशपाल चेयरमैन, सुखवीर प्रधान, सुजीत प्रधान सहित बड़ी संख्या में रालोद पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
Source link
रालोद जिलाध्यक्ष का मथुरा में स्वागत:संगठन को मजबूत करने का दिया आश्वासन, जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आए