अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर शाहजहांपुर में सपा का धरना:जिलाध्यक्ष तनवीर खां पदाधिकारियों के साथ शहीद प्रतिमाओं के पास धरने पर बैठे


शाहजहांपुर में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने पदाधिकारियों के साथ नगर निगम स्थित शहीद प्रतिमाओं के पास प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव को तत्काल रिहा करने की मांग की है। उनका आरोप है कि सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। दरअसल, दिल्ली में इंडिया गठबंधन के सांसदों का धरना चल रहा है, जिसमें विपक्ष के सभी नेता शामिल हुए हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जब इस धरने में शामिल होने गए, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग मिलकर जनता के वोट डालने के अधिकार को छीन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *