![]()
रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव कुएं से बरामद किया गया है। महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। यह घटना सरेनी थाना क्षेत्र की गेगासो चौकी अंतर्गत शिवपुरी गांव की है। मृतका की पहचान रश्मि तिवारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रश्मि तिवारी सुबह घर से गंगा स्नान के लिए निकली थीं। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। बाद में गांव के पास स्थित एक कुएं में उनका शव तैरता हुआ दिखाई पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने कुएं के पास पानी भरने के दौरान शव देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
रायबरेली में विवाहिता का शव कुएं से बरामद:घंटों मशक्कत के बाद निकाला गया, जांच में जुटी पुलिस