![]()
अपना दल (एस) की जिला इकाई ने शुक्रवार को रामपुर में छत्रपति शाहू महाराज की जयंती मनाई। यह कार्यक्रम सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी घनवीर सिंह संधू ने की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शाहू महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष चौधरी घनवीर सिंह संधू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि छत्रपति शाहू महाराज कोल्हापुर रियासत में आरक्षण के जनक माने जाते हैं। उन्होंने गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के लिए आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी। संधू ने बताया कि शाहू महाराज ने समाज की अनेक कुरीतियों को दूर करने के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर की शिक्षा में भी सहयोग दिया, जिससे सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा मिला। जिला महासचिव जसवंत पटेल ने शाहू महाराज के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कमजोर और ताकतवर घोड़ों का उदाहरण देते हुए बताया कि बिना संरक्षण के कमजोर वर्ग हमेशा अपने अधिकारों से वंचित रह जाता है। इसी सोच के साथ शाहू महाराज ने अपने राज्य में आरक्षण व्यवस्था लागू कर सामाजिक समानता का मार्ग प्रशस्त किया था। इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी में नए सदस्य भी शामिल हुए। विधानसभा बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम पुरैनिया जदीद के ग्राम प्रधान और सेवानिवृत्त कैप्टन मोहन लाल गंगवार ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष चौधरी घनवीर सिंह संधू ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर और छत्रपति शाहू महाराज का चित्र भेंट कर स्वागत किया। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष मोहन गंगवार फौजी, जिला सचिव तुलाराम गंगवार, व्यापार मंच जिलाध्यक्ष हाजी पुत्तन, श्रमिक मंच जिलाध्यक्ष तोताराम सागर, जिला कार्यकारिणी सदस्य मेघनाथ गोस्वामी, विधानसभा अध्यक्ष शरीफ जमील, महबूब अली पाशा, सत्यपाल सिंह लोधी, सुरजीत जाटव, कमरुद्दीन, नगर अध्यक्ष रहीस अहमद अंसारी और जिला मीडिया प्रभारी अजय लोधी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
रामपुर में अपना दल (एस) ने मनाई शाहू महाराज जयंती:सामाजिक न्याय, आरक्षण में योगदान याद; नए सदस्य पार्टी में शामिल