झांसी में घर के चबूतरे पर युवक की लाश मिली:मां बोली- दबंगों ने शराब पिलाकर हत्या की, फिर शव को फेंका, जमीन का विवाद था


झांसी में अपने घर के बाहर चबूतरे पर एक युवक की लाश मिली है। मृतक की मां ने कहा- जमीन को लेकर 2 लोगों से विवाद चल रहा है। वे 24 जून को बेटे को अपने साथ घर ले गए। वहां शराब पिलाई और विवाद हुआ। आरोप है कि 25 जून को बेटे की हत्या करके शव को चबूतरे पर फेंक गए। देर शाम मां घर लौटी तो शव देखकर रोने चिल्लाने लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शराब पीकर धूप में पड़े रहने से युवक की मौत हुई है। आज पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के बावलटांडा गांव का है। दो तस्वीर अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए मृतक का नाम कल्याण अहिरवार (36) था। वह बड़ागांव थाना क्षेत्र के बावलटांडा गांव का रहने वाला था। दो भाइयों में कल्याण छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह मां रामकुमारी के साथ गांव में रहता था। बड़े भाई करण अहिरवार की शादी हो चुकी है। वह परिवार के साथ झांसी में रहता है। भाई करन अहिरवार ने बताया- 22 साल पहले मेरे पिता नारायण दास और चाचा शिवसिंह के नाम 4 बीघा का पट्‌टा हुआ था। पिता की मौत हो चुकी है। अब हम लोग खेती कर रहे थे। पट्टे को लेकर दो लोगों से विवाद चल रहा था। उन्होंने पट्‌टा खारिज कराने के लिए केस भी कर दिया था। इस वजह से रंजिश चल रही थी। मां ने खाना परोसकर रखा, घर नहीं आया बेटा मां रामकुमारी ने बताया- 24 जून को बेटा कल्याण घर पर था। आरोपी उसे अपने साथ घर ले गए। वहां शराब पिलाई। रात को मैं लेने गई तो थोड़ी देर में भेजने की बात कही। घर आकर मैंने बेटे के लिए खाना पराेसकर रख दिया। फिर सो गई। सुबह जगी तो बेटा नहीं था। सुबह 9 बजे दोबारा गई तब भी उसे अपने पास बैठाए थे। मैं घर आ गई और बकरी चराने चली गई। इसके बाद बेटे और आरोपियों के बीच विवाद हो गया। आरोपियों ने ही डायल 100 लगाकर पुलिस बुला ली। शिकायत करने लगे कि कल्याण गाली गलौच कर रहा है। पुलिस समझाकर चली गई। आरोप है कि आरोपियों ने बेटे की हत्या कर दी और फिर शव को घर के बाहर चबूतरे पर फेंक गए। मां ने लाश देखकर बड़े बेटे को बुलाया मां ने आगे बताया- देर शाम बकरी चराकर लौटी तो बेटा कल्याण चबूतरे पर मृत पड़ा था। गांव वालों से बड़े बेटे को कॉल किया। देर रात वह घर आया। तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अब हमें न्याया चाहिए। बड़ागांव थाना प्रभारी बलराज शाही ने बताया- प्रथमदृष्टया सामने आया कि कल्याण अहिरवार अत्याधिक शराब पीकर घूप में चबूतरे पर पड़ा रहा। उसे पानी-खाना नहीं मिला। इसी वजह से उसकी मौत हुई है। किसी ने उसके साथ मारपीट नहीं की। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इससे मौत की वजह और स्पष्ट हो जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *