![]()
रामपुर पुलिस लाइन में मंगलवार को अनुशासन, सुरक्षा और तत्परता का व्यापक प्रदर्शन देखने को मिला। अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार परेड की सलामी ली और रिजर्व पुलिस लाइन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परेड में मौजूद पुलिसकर्मियों का टर्नआउट, वर्दी की स्थिति और अनुशासन चेक किया गया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के बाद पुलिस बल की आपातकालीन तैयारियों को परखने के उद्देश्य से दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ विशेष बलवा रोकथाम रिहर्सल और ड्रिल आयोजित की गई। ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए रणनीतिक अभ्यास किया। जवानों को भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा घेरा बनाने, उपद्रवियों को नियंत्रित करने और संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के तरीके समझाए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को हर समय सतर्क और प्रशिक्षित रहना आवश्यक है। उन्होंने अनुशासन, समयपालन और जनसुरक्षा के प्रति गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/बिलासपुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन परिसर में हुई इस व्यापक ड्रिल और निरीक्षण ने पुलिस विभाग की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का संदेश दिया।
Source link
रामपुर पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का अभ्यास:ASP ने मेस, रीडिंग रूम और कैंटीन में व्यवस्थाएं देखी, आपात स्थिति में निपटने का तरीका बताया