राप्ती नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत:श्रावस्ती में मवेशी लेकर गए थे, नहाते समय डूबे; शव बरामद


श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र अंतर्गत मलौना खसियारी गांव के बसंतपुरवा निवासी दो किशोरों की राप्ती नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय विक्की उर्फ शिवांश और 12 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर अपने परिजनों के पीछे पीछे घर से लगभग दो किलोमीटर दूर राप्ती नदी किनारे मथुरा घाट पुल श्रावस्ती-बलरामपुर सीमा क्षेत्र पर मवेशी चराने गए परिजनों के पास पहुंच थे। दोपहर की तेज धूप के कारण सभी चरवाहे पेड़ की छांव में बैठे थे। इसी दौरान शिवांश उर्फ़ विक्की और विकास नदी में नहाने के लिए उतर गए। गहरे पानी में पहुंचने पर वे डूबने लगे। बताया जा रहा है कि एक किशोर को बचाने के प्रयास में दूसरा भी गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। सूचना मिलने पर नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी निरीक्षक जयहरी मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कई घंटे काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को अलग-अलग समय पर नदी से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शिवांश उर्फ विक्की पढ़ाई करता था। उसके परिवार में माता-पिता, दो बहनें और एक भाई हैं। उसके पिता खेती करते हैं। वहीं, विकास अपने परिवार का इकलौता पुत्र था और उसकी एक छोटी बहन है। विकास भी छात्र था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *