![]()
सीतापुर में अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास रविवार दोपहर करीब 2 बजे सीतापुर पहुंचे। यहां राष्ट्रीय सुरक्षा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में उन्होंने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के बीच महंत राजू दास ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर हमला महंत राजू दास ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि तिरंगा यात्रा के दौरान वंदे मातरम् को बीच में बंद कराया गया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् देश की आन-बान और शान से जुड़ा है और इसे रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात भी कही। राजू दास ने कहा कि जो पार्टी लंबे समय तक देश की सत्ता में रही, उसके लिए ऐसी घटना शर्मनाक है। राम मंदिर चंदे के मामले में कार्रवाई की मांग राम मंदिर चंदे में अनियमितता से जुड़े सवाल पर महंत राजू दास ने कहा कि मामले में जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। सपा पर राम भक्तों पर गोली चलाने का आरोप समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए राजू दास ने कहा कि जिन लोगों ने निहत्थे राम भक्तों पर गोली चलवाई, वे आज आस्था की बात कर रहे हैं। उन्होंने राम मंदिर के मामले में विपक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले भी राम मंदिर और आस्था के मुद्दे पर राजनीति करता रहा है और आज भी यह सिलसिला जारी है। बोले- सपा यूपी में 40 सीटों पर सिमट जाएगी महंत राजू दास ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव टिकट बांटने की बात कर रहे हैं, लेकिन वह संत हैं और दूर की दृष्टि रखते हैं। उन्होंने नैमिष की धरती से दावा किया कि विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सिर्फ 40 सीटों पर सिमट जाएगी। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि उनका दावा गलत साबित होता है तो वह मीडिया के सामने बोलना बंद कर देंगे। महंत राजू दास के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।
Source link
राजू दास बोले-यूपी में 40 सीटों पर सिमट जाएगी पार्टी:सीतापुर में महंत ने कांग्रेस पर वंदे मातरम् रोकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग