राजस्थान की गैंगरेप पीड़िता को श्रद्धांजलि:हजरतगंज में सभा, बेटियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग


लखनऊ के हजरतगंज में रविवार को राजस्थान की 13 वर्षीय बच्ची के साथ हुई गैंगरेप की घटना के विरोध में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यह कार्यक्रम ‘हर उम्मीद’ और ‘सनातनी युवा वाहिनी’ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसमें लोगों ने पीड़िता को श्रद्धांजलि दी और महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन की प्रदेश अध्यक्ष जिया मिश्रा ने किया। सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने न्याय मिलने तक अपनी आवाज बुलंद रखने का संकल्प भी लिया। इसका उद्देश्य पीड़िता को न्याय दिलाना हैं जिया मिश्रा ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन किसी सरकार के विरोध में नहीं है। इसका उद्देश्य पीड़िता को न्याय दिलाना और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि संगठन को सरकार, संविधान और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मिश्रा ने मांग की कि बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की त्वरित सुनवाई होनी चाहिए। दोषियों को कानून के अनुसार कठोरतम दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने इसे राजनीतिक नहीं, बल्कि मानवता और नारी सम्मान का विषय बताया। ‘हम सरकार के साथ हैं, अपराधियों के खिलाफ हैं वक्ताओं ने महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए समाज के सभी वर्गों से अपनी भूमिका निभाने की अपील की।सभा के दौरान लोगों ने ‘हम सरकार के साथ हैं, अपराधियों के खिलाफ हैं’, ‘सरकार पर भरोसा है, न्याय पर विश्वास है’ तथा ‘हर बेटी की सुरक्षा, पूरे समाज की जिम्मेदारी है’ जैसे नारे लगाए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग दोहराई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *