राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए वैश्य महासभा का दाव:वैश्य बहुल क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर 100 प्रत्याशी उतारने का दिया अल्टीमेटम


आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय वैश्य महासभा ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। आगरा के लोहामंडी स्थित श्रीअग्रसेन भवन में आयोजित मण्डलीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जहां महासभा ने घोषणा की कि वे सभी राजनीतिक दलों से वैश्य बहुल क्षेत्रों में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों को टिकट देने की अपील करेंगे। मांग पूरी न होने पर महासभा ने राज्य की कम से कम 100 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की चेतावनी दी। इस भावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही लखनऊ में एक बड़ा राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। राजनीतिक शून्यता को खत्म करने की पहल
सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं स्थानीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आपातकाल और कोरोना काल तक देश के हर संकट में वैश्य समाज के योगदान को सराहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संजीव वार्ष्णेय ने कहा कि महासभा का मुख्य उद्देश्य समाज में बनी राजनीतिक शून्यता को समाप्त करना है। पिछले 9 वर्षों में महासभा 51 जिलों में अपना संगठन विस्तार कर चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रमुख दलों ने वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया, तो महासभा स्वयं 100 से अधिक प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। कार्यकारिणी का सम्मान और संगठन विस्तार
मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट कर उन्हें उचित राजनीतिक भागीदारी दिलाना ही महासभा का मूल उद्देश्य है।
सम्मेलन में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। संगठन के विस्तार के तहत 31 नए सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर जोड़ा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव महेंद्र खंडेलवाल, संजीव गोयल राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, मंडल महामंत्री सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय सिंघल, जिलाध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल, श्रीनिवास ठाकुर, रामबाबू अग्रवाल, राकेश गुप्ता, डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता, मंडल टीम विनोद अग्रवाल, गौरव मंगल, संतोष गोयल, नितिन गुप्ता, अग्रवाल, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेश मित्तल, भरत मित्तल, कल्पना अग्रवाल, एकता जैन, उपस्थित थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *