![]()
सोनभद्र के खिलाड़ी रवि सिंह को समाजवादी पार्टी कार्यालय राबर्ट्सगंज में सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित हुआ। समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गोंड बड़कू ने रवि सिंह को सम्मानित किया। रवि सिंह ने रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में आयोजित 8वीं वर्ल्ड क्वान की डो चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीता, जिसमें 37 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। रवि सिंह उत्तर प्रदेश के पहले क्वान की डो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इससे पहले उन्होंने ताइक्वांडो में थाईलैंड में कांस्य पदक और नेपाल में स्वर्ण पदक भी जीता है। सम्मान समारोह के दौरान रवि सिंह को अखिलेश यादव की ओर से एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गोंड बड़कू, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और घोरावल के पूर्व विधायक रमेश दुबे सहित कई नेताओं की उपस्थिति में दिया गया।
इस अवसर पर रवि सिंह को माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। रवि सिंह ने अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रोत्साहन उन्हें देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश दुबे,संजय यादव, विजय यादव , श्याम बिहारी यादव , परमेश्वर यादव, विजय शंकर जायसवाल, जिला महासचिव सईद कुरैशी , पवन पटेल , सूर्यकांत द्विवेदी , रेणुकूट नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी परिवार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
रवि सिंह का सम्मान:अखिलेश यादव ने दिए 1 लाख रूपए:विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर पूर्व सीएम ने किया सम्मानित