![]()
चित्रकूट में अंधेरा होते ही मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। शुक्रवार रात करीब 8 बजे रामघाट में नदी का पानी खतरे के निशान को पार कर गया। जलस्तर खतरे के निशान से करीब 1 मीटर ऊपर पहुंच गया है। पानी बढ़ने से रामघाट की सीढ़ियों और घाट के निचले हिस्सों में जलभराव शुरू हो गया। पानी बढ़ते ही दुकानदारों ने समेटा सामान मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ता देख रामघाट के दुकानदारों की चिंता बढ़ गई। कई दुकानदार अपनी दुकानों का सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे। शाम होते-होते नदी का पानी तेजी से घाट की सीढ़ियों तक पहुंच गया। श्रद्धालुओं की आवाजाही पर भी असर जलस्तर बढ़ने से रामघाट पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। नदी किनारे जाने वाले लोगों को सतर्क किया गया है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे नदी और घाट के निचले हिस्सों में जाने से बचें। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। नदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Source link
मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर:चित्रकूट में रामघाट की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी, दुकानदारों ने सामान समेटा