'योगी से मिलकर SIT राममंदिर पहुंचेगी':नृपेंद्र मिश्रा बोले- अब ढिलाई नहीं बरती जाएगी; अयोध्या में पोस्टर-चढ़ावा चोरी करने वाले कीड़े बनेंगे


राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के लिए SIT यानी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम आज अयोध्या पहुंचेगी। टीम लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात करके अयोध्या आएगी। यहां ट्रस्ट के पदाधिकारियों, मंदिर के कर्मचारियों और चिह्नित संदिग्ध लोगों से पूछताछ करेगी। ट्रस्ट ने अब तक अपनी जांच में क्या-क्या किया है, इसकी जानकारी भी लेगी। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सोमवार को कहा- अब किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जा रही है। इसके दो पहलू हैं- आपराधिक और सुधार। जब ये दोनों पूरे हो जाएंगे, तभी हम श्रद्धालुओं का विश्वास जीत पाएंगे। इसके लिए ट्रस्ट ने मन बना लिया है। मंदिर के रास्ते में एक मोड था, जो क्रास रोड था, वो आया। इसे हम पार करके आगे का भविष्य देख रहे हैं। SIT टीम के पहुंचने से पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की तबीयत खराब हो गई। 2-3 दिन से उनको जुकाम है। शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ बताया जा रहा है। वहीं, दूसरे प्रमुख ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा भी अयोध्या के बाहर चले गए। सूत्र बताते हैं- वह आंखों के इलाज के लिए केरलम गए हैं। इधर, जैसे-जैसे चढ़ावा चोरी का मामला तूल पकड़ रहा है। अयोध्या में मंदिर ट्रस्ट को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। यूपी युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने अयोध्या में होर्डिंग लगवाई है। इसमें लिखा है- जो व्यक्ति दान की संपत्ति हड़पता है, वह नरक के कीड़े का जीवन जीता है। श्रीरामलला न्याय करेंगे। हालांकि, बाद में प्रशासन ने होर्डिंग को हटवा दिया। अब तक 2 करोड़ की बरामदगी, 5 आरोपी हिरासत में
चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 5 लोगों (लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर) के नाम सामने आए हैं। इन लोगों की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। ये सभी दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े हैं। लवकुश और अनुकल्प पुलिस हिरासत में हैं। सपा प्रमुख और पूर्व मंत्री ने चोरी का मुद्दा उठाया था राम दिर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *