![]()
योगांजलि क्लब का वार्षिक समारोह एलेक्सेंडर क्लब में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सास-बहू के रिश्ते को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हुए आपसी प्रेम, समझ और सहयोग का संदेश दिया गया। क्लब की अध्यक्षा ममता श्रीवास्तव ने कहा कि बदलते समय के साथ सास-बहू का रिश्ता अब अधिक सकारात्मक और सहयोगपूर्ण हो गया है। यह रिश्ता अब परंपराओं से आगे बढ़कर आपसी सम्मान और सामंजस्य का प्रतीक बन चुका है। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य आकर्षण रैम्प वॉक, गीतों के अनुरूप परिधानों की प्रस्तुति और सास द्वारा बहू का स्नेहपूर्वक श्रृंगार रहा। सभी प्रतिभागी एक समान रंग के परिधानों में नजर आईं, जो उनके आपसी तालमेल को दर्शा रहा था। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आज की बहुएं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं और सासें भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। योग और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाकर महिलाएं संतुलित और सशक्त जीवन जी सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में रेनू, पिंकी और रंजना ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। आयोजन को सफल बनाने में संगीता, रूपा, किरन और गुरजीत का विशेष योगदान रहा।
Source link
योगांजलि क्लब ने मनाया वार्षिक समारोह:सास-बहू का सामंजस्य ही स्वस्थ समाज की नींव रही थीम ,रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां