यूपी टी-20 के टिकट रेट जारी:महिलाओं को 49 रुपये में मिलेगा मैच का रोमांच, ग्रीन पार्क में 28 अगस्त से होंगे मैच


यूपी टी-20 लीग के दूसरे चरण में 28 अगस्त से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए गवर्निंग काउंसिल ने टिकट का प्रारूप जारी कर दिया है। यूपी टी-20 के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने शुक्रवार को टिकट दरों की घोषणा की। खास बात यह है कि महिलाएं महज 49 रुपये में मैच का रोमांच देख सकेंगी। चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि शुक्रवार रात से ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू होगी, जबकि सोमवार से ग्रीन पार्क स्टेडियम के बाहर बनाए गए मेगा काउंटर से टिकट खरीदे जा सकेंगे। महिलाओं के लिए बी जनरल गर्ल्स वर्ग की टिकट 49 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री केवल काउंटर से होगी। 100 रुपये से शुरू होगी यूपी टी-20 के मैच की टिकट ग्रीन पार्क के बी, सी और ई स्टैंड की टिकट 99 रुपये, सी बालकनी की 149 रुपये, ग्राउंड पवेलियन की 200 रुपये, डी चेयर की 249 रुपये और अन्य बालकनी की टिकट 349 रुपये निर्धारित की गई है। ग्रीन पार्क में 28 अगस्त से छह सितंबर तक कुल 12 मैच खेले जाएंगे। दर्शकों के लिए ईनाम जीतने का भी मौका लीग के मुकाबलों में दर्शकों के लिए क्रिकेट के रोमांच के साथ पुरस्कार जीतने का भी मौका रहेगा। हर मैच में 100 लकी ड्रॉ पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा फाइनल लकी ड्रॉ और ‘फन ऑफ द मैच’ के विजेताओं को भी ईनाम दिया जाएगा। मैच के दौरान शानदार कैच पकड़ने वाले दर्शक को कैच ऑफ द मैच 5,100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इससे मैच देखने आने वाले क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह और बढ़ने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *