अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यापारी के बेटे की मौत:मेरठ के चांदना गांव के सामने देर रात हुआ हादसा, दो अन्य घायल


मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में बिनौली-सरधना मार्ग पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चांदना गांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान सरधना की मास्टर कॉलोनी निवासी आदित्य उर्फ बिट्टू (35) पुत्र वीरेंद्र चौधरी के रूप में हुई। वीरेंद्र चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल, सरधना के अध्यक्ष हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बाइक से घर जा रहा था, चंदना के पास हादसा आदित्य उर्फ बिट्टू सोमवार देर रात बाइक से बिनौली-सरधना मार्ग से जा रहा था। चांदना गांव के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों की मदद की। सूचना पर सरधना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। परिजनों के मुताबिक, आदित्य की हालत गंभीर होने पर उसे द्रोण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दो अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आदित्य की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। बड़ी संख्या में व्यापारी, रिश्तेदार और परिचित शोक जताने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद व्यापारी समाज में भी शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान होने के बाद उसके चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *