यूपी के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट:मानसून की एंट्री के बाद 5 से 7 डिग्री गिरा तापमान; सोनभद्र में 3 लोग नाले में बहे


यूपी में मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। 30 जून को मानसून ने प्रदेश में सोनभद्र और महराजगंज के रास्ते एंट्री की। इसके असर से पूर्वी यूपी के 20 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मंगलवार रात करीब साढ़े 7 बजे झांसी में बारिश हुई। प्रयागराज में रात 8 बजे से डेढ़ घंटे जोरदार बारिश हुई। सोनभद्र में मंगलवार शाम 4 बजे पिकनिक मनाने गए 3 लोग बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। एक अन्य की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के बाद नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे तीनों बह गए। मौसम विभाग ने बुधवार यानी 1 जुलाई को प्रदेश के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अगले 24 घंटे में मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। मानसून करीब 19 दिनों से यूपी-बिहार बॉर्डर पर अटका हुआ था। आमतौर पर मानसून 20 जून तक यूपी पहुंच जाता है, लेकिन इस बार करीब 10 दिन की देरी से आगे बढ़ रहा है। बारिश की 4 तस्वीरें देखिए- पूर्वांचल की तरफ से मानसून की एंट्री मौसम विभाग का कहना है कि केरल तट पर टकराने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून दो हिस्सों में बंट जाता है। एक अरब सागर की तरफ से केरल, गुजरात, राजस्थान में एंट्री करता है। दूसरा बंगाल की खाड़ी की तरफ से एंट्री लेता है। यूपी में बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाला मानसून बारिश करवाता है। यूपी में मानसून पूर्वांचल की तरफ से एंट्री लेता है। इस बार भी इसी तरफ से एंट्री हुई है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया- दक्षिण-पश्चिम मानसून यूपी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। आजमगढ़, अयोध्या और बरेली से होकर गुजर रहा है। अगले 2-3 दिनों में मानसून के यूपी में और आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। अब पूर्वी और पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट आएगी। आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *