यूपी के 41 PPS अफसरों के तबादले:वाराणसी के नगर मजिस्ट्रेट बने महेंद्र कुमार सिंह, बिंदुलता को कानपुर भेजा


यूपी सरकार ने सोमवार देर रात 41 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO), एसडीएम और मंडलीय स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची के अनुसार, महेंद्र कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी, बिंदु लता को एडीएम (न्यायिक) कानपुर नगर, संजय चावला को एडीएम (प्रशासन) आजमगढ़ और कुंवर पंकज को झांसी मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। वहीं इंद्र नंदन सिंह को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) महोबा, महिपाल सिंह को नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर, महेंद्र प्रताप को मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) सुल्तानपुर और सौजन्य कुमार विकास को एसडीएम बहराइच नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विनय मिश्रा और राजेश कुमार को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी संघ में प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी दी। किसे कहां भेजा गया, ट्रांसफर लिस्ट देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *