![]()
यूपी में मानसून की एंट्री के बाद से बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार को मौसम विभाग ने 38 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बरेली में देर रात झमाझम बारिश हुई। सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं रविवार शाम लखनऊ और बाराबंकी में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। कानपुर में भी रात करीब 8 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे पहले वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, बलिया, जालौन समेत 10 शहरों में रुक-रुककर बारिश हुई। वाराणसी में करीब 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। गंगा में एक नाव तेज हवा के कारण डगमगाने लगी, जिससे उसमें बैठे यात्री घबरा गए। ललितपुर में बिजली गिरने से एक महिला और भैंस की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून से 4 जुलाई के बीच यूपी में 44 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस दौरान सामान्य तौर पर 118 मिमी बारिश होती है। यानी इस बार अब तक सामान्य से 44% कम बारिश दर्ज की गई है। बारिश की तस्वीरें देखिए- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तरी ओडिशा तट के पास बने मौसम सिस्टम का असर यूपी पर पड़ा है। इस वजह से 2 दिनों तक प्रदेश में मानसून कमजोर रहेगा। पश्चिमी और दक्षिणी यूपी के कुछ जिलों में ही हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी और मध्य यूपी में उमस और गर्मी बढ़ेगी। 2 दिन बाद मानसून फिर से सक्रिय होगा। फिर प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होगा। यूपी में अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? इन जिलों में बारिश का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र। यूपी के पश्चिम और दक्षिण जिलों में भारी और तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा और बांदा में भारी बारिश के साथ भारी वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश
कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, कौशाम्बी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर और सोनभद्र में भी तेज बारिश होने संभावना जताई गई है। यूपी के मानसून के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
यूपी के 38 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:बरेली में देर रात जोरदार बरसात, 24 घंटे में फिर एक्टिव होगा मानसून