यूपी के 33 जिलों में हीटवेव का अलर्ट:बांदा फिर देश में सबसे गर्म शहर, प्रयागराज पुलिस ने घोड़ों के लिए कूलर लगवाए


यूपी में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बांदा एक बार फिर देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है। रविवार को यहां का पारा 46.4°C रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 27 अप्रैल को बांदा 47.6°C के साथ न सिर्फ देश, बल्कि दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा था। आज यानि सोमवार को 33 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 23 मई तक यूपी के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ेगा। गर्म हवाएं चलेंगी। वहीं कानपुर में रविवार को सड़कों पर वाटर स्प्रिंकलर के जरिए पानी छिड़का गया। प्रयागराज की पुलिस लाइन के अस्तबल में घोड़ों के लिए कूलर-पंखे लगाए गए हैं। गोरखपुर चिड़ियाघर में हाथी बार-बार नहाता नजर आया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी के आसार हैं। 19, 20 और 21 मई को कई जिलों में हीटवेव चलेगी। जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार की मौसम की 5 तस्वीरें- योगी बोले- अलर्ट मोड में रहें सभी अफसर भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि संवेदनशील जिलों पर विशेष निगरानी रखी जाए और राहत-बचाव की तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज दवाओं, बेड और डॉक्टरों की उपलब्धता बनी रहे। एंबुलेंस सेवा भी अलर्ट रहे। सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था और निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए। योगी ने यूपी के लोगों से कहा कि गर्मी और लू के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोग सावधानी बरतें। अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *