![]()
उत्तर प्रदेश एटीएस ने देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस टीम ने बुलंदशहर के अकबरपुर गांव से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन पर पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी और आबिद जट से जुड़े होने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फैजान और मोहम्मद उमर के रूप में हुई है। एटीएस इन दोनों से पूछताछ कर रही है। फैजान के पिता सलीमुद्दीन और मां ने अपने बेटे को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि यदि उनका बेटा दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए, लेकिन अगर वह निर्दोष है तो उसे जल्द रिहा किया जाए। वहीं, दूसरे आरोपी मोहम्मद उमर के पिता ने बेटे की गिरफ्तारी पर अनभिज्ञता जताई। उन्होंने बताया कि एटीएस ने उनके बेटे को मोबाइल चेक करने के बहाने घर से उठाया था। उन्होंने भी निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
Source link
यूपी एटीएस ने बुलंदशहर से दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार:पाकिस्तानी आतंकियों से जुड़े होने का आरोप, जांच जारी