युवती को लेकर विवाद के बाद रेस्टोरेंट में बमबाजी:प्रयागराज में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी, स्कूटीसवार तीन बदमाश गिरफ्तार


प्रयागराज के सिविल लाइंस का धोबीघाट इलाका शनिवार सुबह उस वक्त दहल उठा, जब स्कूटी सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े रेस्टोरेंट पर बमबाजी कर सनसनी फैला दी। ब्वॉयज हाईस्कूल के सामने स्थित रेस्टोरेंट में हुई इस घटना से अफरातफरी फैल गई। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
पहले झगड़ा किया, फिर वापस आकर चलाए बम घटना बीएचएस के सामने 9280 रेस्टोरेंट में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह 11 बजे के करीब तीन युवक स्कूटी से पहुंचे और एक लड़की को लेकर वहां मौजूद कुछ अन्य युवकों से उलझ गए। कुछ ही मिनटों में विवाद इतना बढ़ा कि उनमें गालीगलौज होने लगी। कुछ देर बाद फिर वापस आए रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने बीचबचाव किया तो तीनों चले गए। कुछ ही देर बाद फिर वापस आए और रेस्टोरेंट पर बम चलाकर भाग निकले। बम फटते ही जोरदार धमाका हुआ और वहां अफरातफरी मच गई।
गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कर्मचारियों व ग्राहकों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस हरकत में आई और फिर कुछ ही घंटों बाद बमबाजी में शामिल तीनों युवकों को दबोच लिया। स्कूटी भी बरामद की गई
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ गोलू ठाकुर, मानस यादव उर्फ तुषार यादव और आर्यन चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक खुर्शीद की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। युवकों से पूछताछ की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *