![]()
बुलंदशहर में एक युवक के लापता होने के मामले में परिजनों और स्थानीय लोगों ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर पर्याप्त कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए युवक की तत्काल बरामदगी की मांग की। कोतवाली नगर क्षेत्र के आनंद विहार निवासी पुनीत अरोरा 1 जून की सुबह करीब 10 बजे बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार, सुबह लगभग 10:30 बजे पुनीत की अपनी मां से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उन्होंने जल्द घर लौटने की बात कही थी। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और वह देर शाम तक वापस नहीं लौटे। जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया पुनीत की गुमशुदगी की सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दी गई थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों को आशंका है कि उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। बुधवार को परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि युवक की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर उसके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और सर्विलांस के जरिए तलाश तेज की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पुनीत की जल्द बरामदगी नहीं हुई तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Source link
युवक तीन दिन से लापता, परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे:पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, जल्द बरामदगी की मांग की