युवक की पिटाई पर ग्रामीणों ने आधी रात थाना घेरा:अंबेडकर जयंती के पोस्टर फाड़ने और फायरिंग का आरोप, मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर माने


प्रयागराज के नवाबगंज में सोमवार रात एक युवक की पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आधी रात थाना घेर लिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत होकर लौटे। रात 8:30 बजे की घटना मामला नवाबगंज के बरीबोझ गांव का है। गांव निवासी दयाशंकर गौतम के अनुसार, सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह गांव स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में पोस्टर लगा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और पोस्टर-बैनर फाड़ने लगे। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां दी पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, फायरिंग भी की जिसमें युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। 4 अज्ञात लोग भी थे हमलावरों के साथ हमलावरों के साथ चार अज्ञात लोग भी थे, जिन्होंने जयंती मनाने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोशित होकर नवाबगंज थाने पहुंच गए। लोगों ने थाना परिसर का घेराव कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। देर रात तक पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और अपने घर लौटे। पुलिस का कहना है मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक फायरिंग की पुष्टि नहीं हो पाई है। पोस्टर फाड़ने जैसी बात भी सामने नहीं आई है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि प्रारंभिक सूचना मारपीट की मिली थी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *