मोहाली में IT कारोबारी पर ED की रेड:9वीं मंजिल से कैश भरे बैग फेंके, एक को ड्राइवर उठाकर भाग गया, दूसरा जब्त


मोहाली के खरड़ में वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में आज इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम ने आईटी सेक्टर में काम करने वाले एक व्यक्ति के घर पर दबिश दी। टीम को आता देख किसी ने रिहायशी टावर की नौवीं मंजिल से कैश से भरे बैग नीचे फेंक दिए। इनमें से एक बैग नीचे गिरते ही फट गया और उससे नोट निकलकर बाहर फैल गए। हालांकि, दूसरा बैग ठीक रहा, जिसे वहां पहले से गाड़ी के साथ खड़ा एक व्यक्ति मौका देखकर बैग को उठाकर भाग गया। टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई। दूसरा बैग टीम ने जब्त कर लिया, जिसमें लगभग 21 लाख रुपये कैश मिला। टीम को बैग से 500-500 के नोटों की गड्डियां मिली हैं। फ्लैट में मौजूद व्यक्ति ने इन्हें लाल रंग के बैग में भरा और उस बैग को सफेद रंग के एक बैग में भरा और नीचे फेंका। इसके बाद भी बैग नीचे गिरते ही फट गया और नोटों की गडि्डयां जमीन पर बिखर गईं। मामले की जांच चल रही है। अभी तक अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जिस टावर पर रेड चल रही है। वहां अब पुलिस ने लोगों की एंट्री रोक दी है। केंद्रीय एजेंसी के जवान मौके पर तैनात हैं। सीढ़ियों से लेकर टॉप तक फोर्स तैनात की गई है। कार लेकर भागा ड्राइवर पता चला है कि ED के पहुंचने की जानकारी कारोबारी को पहले से ही हो गई थी। इसलिए, उसने नौवीं मंजिल स्थित फ्लैट से कथित तौर पर नोटों से भरे बैग नीचे फेंके थे। नीचे पहले से ही उसका ड्राइवर खड़ा था जो तुरंत एक सफेद रंग की कार में सवार होकर एक बैग उठा ले गया। हालांकि, मौके पर मौजूद टीम ने उसका पीछा किया, फिर भी वह हाथ नहीं आया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना को देखकर सोसाइटी में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही खरड़ के DSP ईशांत सिंगला के निर्देश पर स्थानीय पुलिस को मौके पर भेजा गया। खरड़ सिटी थाने के SHO अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। टावर में रहने वाला 4 महीने पहले आया प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह कार्रवाई सोसाइटी के फ्लैट नंबर 906 में रेड हुई है। यहां रहने वाले व्यक्ति की पहचान नितिन कुमार गोहिल के रूप में हुई है, जो IT सेक्टर में कार्यरत बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, नितिन कुमार गोहिल के कुछ राजनीतिक संपर्क होने की भी चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि नितिन कुमार करीब 4 महीने पहले ही यहां रहने आया था। इसलिए, लोगों को भी उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। रोजाना कूरियर आते थे सोसाइटी के लोगों के अनुसार, नितिन कुमार के फ्लैट पर रोजाना बड़ी संख्या में कूरियर आते थे, जिन्हें अधिकतर उसका ड्राइवर ही रिसीव करता था। जांच एजेंसियों ने बरामद कैश से भरे बैग को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल, उसके फ्लैट में रेड जारी है। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया का दावा- यह CM मान के OSD के पैसे हैं रेड के तुरंत बाद ही अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने दावा किया कि यह पैसे CM भगवंत मान के OSD के हैं। उन्होंने लिखा- करोड़ों रुपए, हवा में उड़ते 500 के नोट। पैसा किसका है? CM मान के OSD राजबीर सिंह का। उन्होंने आगे लिखा- ED के जाल में कट्टर धोखेबाज फंस गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी OSD राजबीर घुम्मन के करीबियों और रिश्तेदारों नितिन और वीर दविंदर के ठिकानों पर ED ने छापे मारे हैं। CM मान के सहयोगी से जुड़ी मोहाली की हाई-राइज बिल्डिंग पर ED का छापा पड़ा है। 9वीं मंजिल से बैग फेंके जाने के बाद हवा में 500 के नोट उड़ते दिखे। हवाला लेनदेन का खुलासा हुआ है। जल्द ही बड़ा पर्दाफाश हो सकता है। AAP सांसद बोले- मजीठिया से पूछकर रेड हुई क्या? मजीठिया की पोस्ट का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने दिल्ली में कहा कि बिक्रम मजीठिया से पूछकर रेड की गई क्या है? इसका मतलब है कि मजीठिया आजकल केंद्र सरकार को खबर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें तो पता नहीं है किसके यहां रेड पड़ी है, किस मामले में कार्रवाई हुई है? इसका मतलब तो यह है कि BJP, कांग्रेस और अकाली दल मिलकर साजिश रच रहे हैं। इस बारे में जल्दी ही सब स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि AAP वह पार्टी है, जिसने अपने आदमी भी नहीं बख्शे हैं। मोहाली-चंडीगढ़ में 12 स्थानों पर रेड चल रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED ने सनटेक सिटी प्रोजेक्ट में कथित धोखाधड़ी के सिलसिले में मोहाली और चंडीगढ़ में 12 जगहों पर दबिश दी है। ABS टाउनशिप, ऑल्टस बिल्डर्स और धीर कंस्ट्रक्शन्स समेत बिल्डर्स पर जनता को धोखा देने और GMADA से मिले CLU लाइसेंस का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। नितिन गोहिल पर भी कथित राजनीतिक लिंक और फाइनेंशियल गड़बड़ियों के लिए जांच चल रही है। रेड के वीडियो देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *