मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राममंदिर चढ़ावा चोरी- आरोपियों के घर बुलडोजर चलेगा; खामेनेई के जनाजे में बेटा नहीं होगा; मोदी बोले- जापानी PM छोटी बहन


नमस्कार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के दो आरोपियों के घर बुलडोजर चलेगा। प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। उधर, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में उनके बेटे शामिल नहीं होंगे। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वो खबर बताएंगे, जिसमें उन्होंने जापानी PM को अपनी छोटी बहन बताया। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. राम मंदिर चोरी- आरोपियों के घर बुलडोजर चलेगा, प्रशासन ने नोटिस जारी किया राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासन ने ऐसे घरों की पहचान कर ली है, जिनका नक्शा पास नहीं है या जिन्होंने नियम तोड़े। लवकुश मिश्रा के शहादतगंज स्थित मकान और अनुकल्प मिश्रा के कौशलपुरी स्थित मकान पर कार्रवाई हो सकती है। ADA ने लवकुश की पत्नी सुप्रिया मिश्रा को नोटिस भी जारी किया है। ट्रस्टी अनिल मिश्रा से बंद कमरे में पूछताछ: मंदिर ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और आमंत्रित ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव से मंदिर के एक बंद कमरे में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने 5 घंटे तक पूछताछ की। आज भी दोनों को बुलाया गया है। मंदिर में कर्मचारियों की नियुक्ति और चढ़ावे के दस्तावेज भी मंगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. मोदी बोले- जापानी PM ताकाइची मेरी छोटी बहन, कहा- जापान की मदद से देश में खाद के 1000 कारखाने लगेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-जापान रिश्तों को नई मजबूती देने का बड़ा संदेश दिया। भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में उन्होंने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची को अपनी ‘छोटी बहन’ कहकर संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में बिकने वाली सुजुकी की हर तीन में से दो कारें भारत में बन रही हैं। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि जापान के सहयोग से देश में 1000 बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्लांट लगाए जाएंगे। भारत-जापान के बीच 129 समझौतों का ऐलान: इन समझौतों का मकसद दोनों देशों के बीच निवेश, उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक, कौशल विकास और सप्लाई चेन सहयोग को मजबूत करना है। इसके साथ ही भारत में 2 ट्रिलियन जापानी येन (₹1.18 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा के निवेश की घोषणा की गई है। पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी में मां ने PCS अफसर बेटी पर FIR कराई, कहा- काली कमाई के 15 लाख मेरे खाते में डाले सहारनपुर में महिला PCS अफसर के खिलाफ उनकी मां ने FIR कराई है। 30 जून शाम 5 बजे मां मुनेश रानी की तहरीर पर सरसावा थाने में बेटी समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एलाइड PCS अफसर सीमा चौधरी (34) फिलहाल हापुड़ में जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) के पद पर तैनात हैं। राशन आवंटन में अनियमितता का आरोप लग चुका: सीमा चौधरी पहले भी विवादों में रह चुकी हैं। 2020 से 2022 के बीच गाजियाबाद में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) के रूप में तैनाती के दौरान स्थानीय राशन डीलरों ने उन पर राशन आवंटन में अनियमितता और तानाशाही रवैये के आरोप लगाए थे। स्थानीय स्तर पर शिकायतें भी दर्ज कराई गई थीं। पढ़ें पूरी खबर… 4. TMC के बागी गुट का दावा- पार्टी का सिंबल हमारा, चुनाव आयोग से जल्द फैसला लेने की मांग तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की। विधायकों ने पार्टी में हुए संगठनात्मक बदलावों और नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (NWC) को मान्यता देने की मांग की। बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि हम ही असली TMC हैं, चुनाव आयोग ने हमारी बात सुनी। उम्मीद है वे जल्द फैसला लेंगे। 58 विधायक 29 दिन पहले अलग हुए थे: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में ही 22 जून को कोलकाता में प्रतिनिधि बैठक हुई थी। इसमें नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 30 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया था। 29 दिन पहले 58 विधायकों ने अलग गुट बनाया था। पूरी खबर पढ़ें… 5. खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे बेटे मुजतबा, इजराइली हमले का खतरा ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में उनके बेटे शामिल नहीं होंगे। सुरक्षा एजेंसियों ने इजराइली हमले के खतरे को देखते हुए उन्हें समारोह से दूर रहने की सलाह दी है। अली खामेनेई को 9 जुलाई को मशहद में दफनाया जाएगा। अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4 जुलाई से शुरू होगा। इस दौरान 2 करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। भारत सरकार की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। पाकिस्तानी PM खामेनेई भी शामिल होंगे: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने बताया कि PM शहबाज 3 से 5 जुलाई तक ईरान और तुर्किये के दौरे पर रहेंगे। 86 साल अयातुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के पहले दिन 28 फरवरी को मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें… 6. वॉट्सएप पर ‘यूजरनेम की’ के बिना मैसेज नहीं होंगे, सरकार के नोटिस के बाद कंपनी ने जारी की गाइडलाइन वॉट्सएप ने यूजरनेम फीचर के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। कंपनी के मुताबिक, अगर यूजर ‘यूजरनेम Key’ ऑन करता है तो नया व्यक्ति बिना उस की के मैसेज नहीं भेज सकेगा। यह फीचर फोन नंबर छिपाने और फ्रॉड रोकने में मदद करेगा। वॉट्सएप ने कहा है कि सुरक्षा के लिए वॉर्निंग, रिपोर्टिंग और अकाउंट मॉनिटरिंग जैसे कई इंतजाम किए गए हैं। दरअसल, सरकार ने बुधवार को मेटा और वॉट्सएप के यूजरनेम फीचर पर नोटिस जारी किया था। वॉट्सएप के बाद टेलीग्राम को नोटिस: यूजरनेम फीचर को लेकर केंद्र सरकार ने टेलीग्राम और सिग्नल को भी नोटिस भेजा है। सरकार ने पूछा है कि यूजरनेम फीचर के जरिए होने वाली ऑनलाइन ठगी, फर्जी पहचान और साइबर अपराध रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं। सरकार ने टेलीग्राम से पूछा कि उसे यूजरनेम फीचर जारी रखने की इजाजत क्यों दी जानी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… मौसम: बद्रीनाथ-केदारनाथ के रास्ते में पत्थर गिरे, कई गाड़ियां फंसीं: मुंबई में भारी बारिश, समुद्र में 15 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: बेंगलुरु डे-केयर में 3 साल की बच्ची से बेरहमी: बाथरूम में बंदकर जेट से पानी डाला, वॉशिंग मशीन में बैठाया; शिकायत करने वाले को निकाला (पूरी खबर पढ़ें) बिजनेस: चांदी ₹3,420 चढ़कर ₹2.29 लाख किलो हुई: सोना ₹1,371 बढ़कर ₹1.43 लाख का हुआ; एक महीने में सोना 13 हजार, चांदी 34 हजार सस्ती (पूरी खबर पढ़ें) स्पोर्ट्स: अभिषेक सबसे तेज 100 टी-20 छक्के लगाने वाले बैटर :श्रेयस इंग्लैंड में फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान; बारिश की वजह से मैच रद्द (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: भागवत बोले- विभाजन के बाद भारत आए लोग शरणार्थी नहीं: उन्होंने संपत्ति नहीं, देश चुना; ताकि बिना डरे अपने धर्म का पालन कर सकें (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: इंडियन नेवी ने समुद्री लुटेरों का हमला किया नाकाम: अदन की खाड़ी में INS त्रिकंड के मार्कोस कमांडों को देखते ही भाग निकले लुटेरे (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: NDA का मिशन 360, अब DMK-NCP-सपा में सेंध की तैयारी: लोकसभा में दो-तिहाई का आंकड़ा पाने अब 41 सांसदों की जरूरत; बड़े संवैधानिक बदलाव करेगी (पूरी खबर पढ़ें) स्पोर्ट्स: फुटबॉल वर्ल्डकप- 86वें मिनट तक 2-0 से पीछे था बेल्जियम: आखिरी 4 मिनट में बराबरी, सेनेगल से विवादित पेनल्टी में जीता; अमेरिका भी टॉप-16 में (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: बेंगलुरु में पत्थर खदान में चट्टान गिरी, 7 की मौत: हादसे के समय 17 लोग काम कर रहे थे, दिहाड़ी मजदूर थे सभी मृतक (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… सांसद के घर रेड में मिले सोने के अंडर गारमेंट्स इराक में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में सांसद आलिया नासिफ के घर छापे के दौरान करोड़ों डॉलर की नकदी, सोना और लग्जरी सामान बरामद हुआ। बरामद सामान में सोने के रंग के अंडर गारमेंट्स का सेट भी मिला है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: गुलाबी पेट्रोल, टैंक में चींटी के वीडियो वायरल; सरकार पेट्रोल में जबरन एथेनॉल मिलाने पर क्यों तुली है, पीछे की पूरी कहानी ब्लैकबोर्ड-दोबारा NEET ने ली बेटी की जान: ‘मोमोज लाऊंगी’, कहकर निकली- नर्मदा किनारे लाश मिली, पिता बोले- पता होता तो डॉक्टर बनने से रोक देता जरूरत की खबर- मानसून में जल्दी खराब होता इनवर्टर: हवा-नमी से बचाएं, बैटरी का पानी बदलें, एक्सपर्ट से जानें मेंटेनेंस के टिप्स ग्राउंड रिपोर्ट: हाथरस भगदड़ के 2 साल- आरोपी बाहर, बाबा कहां है: आश्रमों के सेवादार भी नहीं जानते; आश्रमों में लग रही भीड़ पेरेंटिंग- बेटी हर छोटी बात पर रोती है: कोई चिढ़ाए तो लड़ती नहीं, रोने लगती है, क्या इतना टची होना सही है, उसे स्ट्रॉन्ग कैसे बनाएं? 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *