मैनपुरी में होटल में अवैध गतिविधियों पर हंगामा:मालिक ने युवती को पीछे के गेट से निकाला, गौरक्षा टीम से नोकझोंक


मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र स्थित विनय प्लाजा होटल में अवैध गतिविधियों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ की टीम ने होटल में पहुंचकर विरोध जताया। जिसके बाद मामला बढ़ गया। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12:30 बजे संगठन को सूचना मिली थी कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसके बाद संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि टीम के पहुंचने की भनक लगते ही होटल संचालक विनय मिश्रा और उनके पुत्र उज्ज्वल मिश्रा होटल के पीछे के गेट से युवक-युवतियों को बाहर निकालने लगे। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई, तो विवाद बढ़ गया।
गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी संगठन के प्रदेश महामंत्री सोमेश तिवारी ने आरोप लगाया कि होटल मालिक और उनके बेटे ने उनके साथ हाथापाई की और गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान सोमेश तिवारी को हल्की चोटें भी आईं। घटना का वीडियो सामने आया है। संगठन के जिलाध्यक्ष गोलू राठौर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि होटल के आसपास शिक्षण संस्थान और घनी आबादी है, ऐसे में इस तरह की गतिविधियां क्षेत्र के माहौल को खराब कर रही हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह ने बताया- जांच करके मौके से उज्ज्वल मिश्रा को हिरासत में लेकर शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है । वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *