मैनपुरी में गैस लीक से शादी वाले घर में आग:दूल्हा सहित 5 लोग झुलसे, 20 अप्रैल को जानी है बारात


मैनपुरी के भरतवाल में शादी की तैयारियों के बीच गैस सिलेंडर में आग लगने से दूल्हा सहित पांच लोग झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना भरतवाल निवासी आशाराम कश्यप के घर में हुई, जहां उनके बेटे विकास की 20 अप्रैल को बारात जानी है। शादी की तैयारियों के चलते घर में रिश्तेदारों का जमावड़ा था और भट्ठी पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ और आग लग गई। आग की चपेट में आने से 84 वर्षीय प्रेम सिंह, 45 वर्षीय जैनेंद्र, आशाराम और 25 वर्षीय अंकित गंभीर रूप से झुलस गए। आग बुझाने के प्रयास में दूल्हा विकास भी घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मिट्टी व पानी डालकर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। घायलों को परिजनों और अन्य रिश्तेदारों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की हालत सामान्य है और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *