![]()
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम मनौना में निर्माणाधीन खरंजा को लेकर हुए विवाद के बाद महिला और युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम मनौना निवासी रामा देवी पत्नी दिनेश ने शिकायत में बताया कि 20 मई की शाम करीब पांच बजे वह घर में अकेली थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के गंगा सिंह, रमाकांत उर्फ पप्पू, अनिल और विवेक लाठी-डंडे तथा लोहे की पाइप-रॉड लेकर उनके घर में घुस आए।
लात-घूंसों और डंडों से मारपीट पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उनके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंची जेठ मदनलाल की बेटी निक्की को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे दोनों घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी अमरपाल समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने कहा कि तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे और पुलिस हमारे पैर के नीचे रहती है। पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं शिकायत में बताया गया है कि गांव में निर्माणाधीन खरंजा को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद यह विवाद बढ़ा। रामा देवी ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Source link
मैनपुरी में खरंजा निर्माण को लेकर विवाद:घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत