![]()
मैनपुरी के भोगांव में कन्नौज के रहने वाले एक युवकी की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को दे दिया। परिजनों ने युवक की मौत को सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दावत से लौट रहा था युवक
कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गांव गौरियागंज निवासी प्रशांत कश्यप (38) शुक्रवार शाम अपनी मौसी सरिता देवी के घर भोगांव के मोहल्ला नददाफान में आयोजित एक दावत में शामिल होने आया था। परिजनों के अनुसार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद वह घर लौटने की बात कहकर निकला था। लेकिन शनिवार सुबह उसका शव भोगांव के मायाचंदपुर के पास जीटी रोड किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिवार ने जांच की मांग की
पोस्टमार्टम के बाद रविवार को पुलिस ने प्रशांत का शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का कहना है कि प्रशांत की मौत सामान्य सड़क हादसा नहीं लगती। उनका आरोप है कि पूरे मामले की गहराई से जांच कराई जाए, क्योंकि उन्हें हत्या की आशंका है। परिवार का कहना है कि घटना की हर पहलू से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। उधर पुलिस फिलहाल मामले को सभी पहलुओं से जांचने की बात कह रही है। शुरुआती स्तर पर मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होने की बात कही गई थी,
लेकिन अब परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया जा सकता है। पुलिस बोली- तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की आपराधिक साजिश या हत्या के संकेत मिलते हैं तो उसी के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सीओ राम कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित सभी तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मैनपुरी में कन्नौज के युवक की मौत:रिश्तेदारी में दावत खाकर लौट रहा था, सड़क किनारे पड़ा मिला शव; परिजनों ने हत्या की आशंका जताई