![]()
मैनपुरी की रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह ने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर जोर दिया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई गई। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल का भी आयोजन किया गया। परेड के बाद, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन मैनपुरी का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने UP 112, भोजनालय, यातायात कार्यालय, कंट्रोल रूम, शस्त्रागार और परिवहन शाखा सहित विभिन्न अनुभागों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह ने सभी पुलिसकर्मियों को अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। उन्होंने योगा और नियमित दौड़ लगाने की सलाह दी ताकि वे 24 घंटे फिट रह सकें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने में सक्षम हों। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को भव्य परेड की शुभकामनाएं देते हुए लगन और मेहनत से कार्य करते रहने का आह्वान किया, जिससे पुलिस विभाग और मजबूत हो सके।
Source link
मैनपुरी की रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का आयोजन:एसपी ने ली सलामी, किया निरीक्षण; फिटनेस के लिए पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़